{"_id":"66c7643b061f432c3c017e54","slug":"cm-nayab-saini-attacks-on-bhupinder-singh-hooda-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब सैनी का हुड्डा पर हमला: बोले- किसानों की जमीन हड़प दामाद को खुश करने में लगे थे, अब हमसे मांग रहे हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब सैनी का हुड्डा पर हमला: बोले- किसानों की जमीन हड़प दामाद को खुश करने में लगे थे, अब हमसे मांग रहे हिसाब
Thu, 22 Aug 2024 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर/कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:45 PM IST
सार
शायराना अंदाज में सीएम ने कहा कि दिल में कसक और चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खाते ही खराब हैं वो मेरा हिसाब लिए फिरते हैं।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की ओर से यमुनानगर और कैथल के कलायत में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
कलायत में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अपने कार्यकाल की बात करें, जहां केवल भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद का ही साम्राज्य रहा। कर्मचारियों की नौकरी तो छोड़ो तबादले तक पैसों से होते थे। यही नहीं हुड्डा किसानों की जमीन हड़पकर दामाद को खुश करने में लगे रहते थे, अब पंजाबियों को बाहरी बताकर अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिनके खाते खराब है, वो मेरा हिसाब लिए फिरते हैं। हुड्डा में दम है तो बुजुर्गों के बीच जाकर हिसाब दें और बताएं कि बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन के लिए किस तरह धक्के खाने पड़ते थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब हुड्डा बोल रहे हैं कि पेंशन छह हजार रुपये कर देंगे, वे 10 साल मुख्यमंत्री रहे, तब उन्होंने पेंशन क्यों नहीं बढ़ाई। जब ये पोर्टल खत्म करने की बात करते हैं तो इनके मुंह से भ्रष्टाचार की बदबू आती है।