फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying team captured the record

Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग की टीम ने कब्जे में लिया रिकार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
CM Flying team captured the record
यमुनानगर। सोमवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने नगर निगम कार्यालय में दबिश दी। टीम ने कार्यालय से शहर की सफाई व्यवस्था के दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। साथ ही देरी से आने वाले कर्मचारियों का रिकार्ड भी चेक किया। टीम के सदस्य सभी दस्तावेज साथ ले गए। उधर, टीम ने रादौर और साढौरा नगर पालिका का रिकार्ड भी चेक किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह को सीएम फ्लाइंग पंचकूला की टीम नगर निगम में पहुंची। टीम ने पहले कर्मचारियों की हाजिरी का रजिस्टर चेक किया। कुछ कर्मचारी नदारद मिले। इसके बाद सभी से देरी से आने की जानकारी ली। इसके बाद टीम ने सफाई अनुभाग में पहुंचकर नगर निगम की सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। शहर में सफाई व्यवस्था में कितनी एजेंसी लगी हैं। एजेंसियों में कितने कर्मचारी हैं और कितने टिपर व अन्य वाहन लगे हैं। इसका पूरा रिकार्ड टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही टीम ने रादौर और साढौरा नगर पालिका पहुंचकर वहां से भी रिकार्ड अपने कब्जे में लिया। एएसआई सुखविंदर, विजेंद्र और बलवंत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed