फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM flying squad raided the medical store, recovered expired and banned medicines

दूसरे के लाइसेंस पर मेडिकल स्टोर में बेच रहा था दवाइयां, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी में हुआ खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
CM flying squad raided the medical store, recovered expired and banned medicines
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार दोपहर को गांधी नगर थाना क्षेत्र के कैंप में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर एक्सपायरी और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की। उक्त मेडिकल स्टोर संचालक दूसरे के लाइसेंस पर मेडिकल स्टोर चला रहा था। जांच में उसके बिलों में गड़बड़ी मिली। औषधि नियंत्रक ने छापे के दौरान बरामद की गई दवाइयों को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है। औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा अब मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कैंप की रणजीत कॉलोनी स्थित एक मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी दवाइयां बेची जा रही हैं। सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम में उप निरीक्षक जय कुमार, उप निरीक्षक राजेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र शामिल किया गया। दोपहर करीब दो बजे टीम ने मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। मौके पर औषधि नियंत्रक प्रवीण कुमार को बुलाया। टीम ने जब मेडिकल स्टोर पर रखीं दवाइयों की जांच की तो वहां से कुछ एक्सपायरी व प्रतिबंधित दवाइयां मिलीं। स्टोर में रखी कुछ दवाइयों के बिलों में भी गड़बड़ी मिली। जब मेडिकल स्टोर चला रहे व्यक्ति से लाइसेंस मांगा गया तो उसने जो लाइसेंस दिखाया वह रादौर निवासी एक व्यक्ति के नाम पर है। जबकि उस नाम का कोई व्यक्ति मेडिकल स्टोर पर नहीं था। माना जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के नाम पर मेडिकल स्टोर चला रहा था और लोगों को एक्सपायरी दवाइयां बेच रहा था। निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें लंबे समय से मेडिकल स्टोर की शिकायत मिल रही थी। अब औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस भेजकर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। गांधी नगर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यदि कोई शिकायत आती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed