{"_id":"6741189d8f067e452c06e8d4","slug":"cm-flying-squad-raid-action-taken-on-screening-plant-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128777-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम उड़नदस्ते की दबिश, स्क्रीनिग प्लांट पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम उड़नदस्ते की दबिश, स्क्रीनिग प्लांट पर की कार्रवाई
Sat, 23 Nov 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर(यमुनानगर)। सीएम उड़नदस्ते की टीम ने वीरवार देर रात को प्रताप नगर क्षेत्र में दबिश देकर एक ट्रक को बिना ई-रवाना के पकड़ा। इसके बाद टीम ने एक स्क्रीनिंग प्लांट पर भी कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि सीएम उड़नदस्ते टीम ने वीरवार रात को माइनिंग गार्ड लक्ष्य कुमार को साथ लेकर स्क्रीनिंग प्लांट, बेगमपुर की संयुक्त रूप से जांच की। इस दौरान वहां खनिज कोर्सेंट, रेत, गटका, बजरी व ग्रेवल काफी मात्रा में रखा हुआ मिला। टीम को देखकर स्क्रीनिंग प्लांट का मुंशी मौके से फरार हो गया। सीएम उड़नदस्ते की टीम के प्रभारी परविंदर ने बताया कि माइनिंग विभाग यमुनानगर की ओर से प्लांट पर कार्रवाई के बाद उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अंबाला को मामले से अवगत कराया गया है। इसके साथ ही टीम ने बल्लेवाला में एक ट्रक को रोककर उसे चेक किया तो वह बिना किसी बिल और ई-रवाना के पाया गया। इस पर यमुनानगर के माइनिंग गार्ड लक्ष्य कुमार ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को सीज करके थाना ख़िजराबाद के यार्ड में खड़ा करवा दिया। उसके खिलाफ अब निर्धारित जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।