फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying raid: Caught a trolley cement, stopped the work of the lens

सीएम फ्लाइंग का छापा : एक ट्राली सीमेंट पकड़ा, लेंटर का कार्य रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid: Caught a trolley cement, stopped the work of the lens
CM Flying raid: Caught a trolley cement, stopped the work of the lens - फोटो : Yamuna Nagar
बूड़िया। क्षेत्र के गांव बीबीपुर में निजी मकान के लेंटर में सरकारी भवनों व सड़कों में इस्तेमाल होने वाला सीमेंट प्रयोग किया जा रहा था। सीमेंट के बैग पर नॉट फॉर सेल लिखा हुआ था। इसे रिटेल में नहीं बेचा जा सकता था। फिर भी इसे एक ठेकेदार द्वारा व्यक्ति को बेचा गया था। ऐसे कर टैक्स चोरी किया जा रहा था। इसका खुलासा वीरवार शाम को सीएम फ्लाइंग की छापामार कार्रवाई में हुआ।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम ने बीबीपुर में दबिश देकर सरकारी सीमेंट से भरी ट्रॉली पकड़ी है। जांच करने पर ट्रॉली से सीमेंट के 98 बैग भरे हुए और 16 बैग खाली बरामद किए गए। बुड़िया पुलिस ने मामले में दीपक नाम के ठेकेदार व बीबीपुर निवासी जावेद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि बीबीपुर के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने रामपुरा स्थित ठेकेदार के गोदाम पर भी छापा मारा।यहां आरोपी दीपक मौके से फरार मिला।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बुड़िया क्षेत्र के गांव बीबीपुर में जावेद अपने मकान के लेंटर में सरकारी भवनों, सड़कों व गलियों में इस्तेमाल किए जाने वाला सीमेंट प्रयोग कर रहा है। जबकि इस सीमेंट का इस्तेमाल मकान बनाने में प्रयोग नहीं किया जा सकता। इस सूचना के आधार पर उन्होंने अंबाला सीएम फ्लाइंग को सूचित किया। जिसके बाद टीम तैयार की गई। टीम में प्रवीण कुमार, प्रवेश, गुरचरण व सुखविंदर को शामिल किया। टीम ने गांव बीबीपुर में जावेद के मकान पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जावेद ने नया मकान बनाने के लिए मजदूर लगाए हुए थे। मौके से सीमेंट के बैग से भरी ट्रॉली खड़ी हुई थी। टीम ने तुरंत लेंटर निर्माण का काम रुकवाकर सीमेंट को अपने कब्जे में लिया। ट्रॉली में जेके लक्ष्मी सीमेंट भरा हुआ था। यह सीमेंट कॉमर्शियल में प्रयोग होता है। इसे मकान बनाने में प्रयोग नहीं किया जा सकता। जांच करने पर ट्रॉली से जेके लक्ष्मी सीमेंट के 98 बैग भरे हुए मिले। जबकि 16 बैग लेंटर डालने में प्रयोग हो चुके थे। टीम ने ट्रॉली को अपने कब्जे में लिया और बुड़िया थाना ले गई। पूछताछ में आरोपी जावेद ने बताया कि वह मधु चौक के पास दीपक गुप्ता से यह सीमेंट लेकर आया है। उसने 300 रुपये प्रति बैग के हिसाब से यह सीमेंट दीपक से खरीदा है। जबकि बाजार में इस समय सीमेंट का भाव 400 से 430 रुपये है। पुलिस ने मामले में आरोपी जावेद व दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमेंट पर एजेंसी को मिलती है छूट, बेचकर टैक्स किया जा रहा था चोरी
सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर दिनेश ने बताया कि पकड़ा गया सीमेंट निजी मकान में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। न ही यह सीमेंट रिटेल में बेचा जा सकता है। ठेकेदार ने इसे टैक्स चोरी करने के लिए रिटेल में बेचा है। यह सीमेंट केवल सरकारी कार्यों में प्रयोग किया जाता है। जेके लक्ष्मी सीमेंट के बैग पर भी नोट फॉर रिटेल सेल लिखा हुआ है। इस सीमेंट पर सरकारी ठेकों के लिए एजेंसी को भारी भरकम छूट मिलती है। ऐसे में विक्रेता ने धोखाधड़ी कर यह सीमेंट रिटेल में बेच दिया।

बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह का कहना है कि सीएम फ्लाइंग की छापामारी में मौके से सीमेंट के 98 बैग भरे हुए और 16 बैग खाली बरामद किए गए। मामले में आरोपी जावेद व दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed