{"_id":"667df6a98458f34d31091ee5","slug":"cm-flying-found-gps-and-cctv-in-ambulance-not-working-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-121114-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग को एंबुलेंस में जीपीएस, सीसीटीवी मिले बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग को एंबुलेंस में जीपीएस, सीसीटीवी मिले बंद
Fri, 28 Jun 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने वीरवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में दबिश दी। टीम सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक अस्पताल में ही रही। टीम को एंबुलेंस में लगे सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस सिस्टम बंद मिले। साथ ही एंबुलेंस सेवा ले चुके लोगों से फोन पर बात कर पूछा कि कहीं ड्राइवर ने उनसे रुपये तो नहीं लिए।
इसके अलावा जिला नागरिक अस्पताल और सिविल सर्जन कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर की मोबाइल से फोटो खींची। पीएमओ की खाली कुर्सी की फोटो भी टीम के सदस्य अपने मोबाइल से खींचते दिखे।सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सुखविंद्र सिंह ने एएसआई बलवंत सिंह, एचसी विजेंद्र व ड्यूटी मजिस्ट्रेट खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक राकेश कुमार व क्लर्क राहुल के साथ मुकंद लाल नागरिक अस्पताल में पहुंचे।
सिविल सर्जन कार्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एंबुलेंस कंट्राेल रूम की जांच की। यहां पर डायल 108 नंबर पर आने वाले फोन की जांच की। कंट्रोल रूम से उन लोगों का नंबर लिया गया जिन्होंने डायल 108 नंबर की सुविधा का फायदा उठाया था। टीम ने लोगाें से पूछा कि वह एंबुलेंस की सुविधा से खुश हैं या नहीं। फोन करने के कितनी देर बाद एंबुलेंस पहुंची। घर पहुंचाने के बाद ड्राइवर ने उनसे रुपये तो नहीं लिए, आदि कई सवाल पूछे।
विज्ञापन
टीम ने कंट्रोल रूम में रखे रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। इसके बाद टीम ने एंबुलेंस की जांच की। जिसमें सीसीटीवी कैमरा व जीपीएस बंद मिले। जिस पर फ्लीट मैनेजर सचिन ने जवाब दिया कि इस संबंध में शिकायत मुख्यालय भेजी गई है। वहीं एंबुलेंस में मरीजों के स्ट्रेचर व फर्स्ट एड की जांच की गई। जिसमें भी खामियां मिली है। सिविल सर्जन कार्यालय में आने वाली सीएम विंडो की शिकायतों की भी जांच की गई।
वहीं टीम ने जिला नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए आए मरीजों से बात की। जिसके बाद टीम एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी सेंटर पहुंची। यहां पर दाखिल नशे के रोगियों से बात की। उनसे इलाज के बारे में बात की। यह सेंटर कुछ समय पहले ही यहां पर शुरू हुआ है। टीम ने पीएमओ व सिविल अस्पताल में लगी बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी का प्रिंट भी निकलवाया।