{"_id":"68ffd2583483dd35db00406f","slug":"clouds-will-prevail-for-three-days-drizzle-is-expected-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-145934-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन दिन छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन दिन छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार
Tue, 28 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में शाम के समय उमड़े बादल। संवाद
- फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में सोमवार को दोपहर तक जहां अच्छी धूप निकली वहीं शाम को अचानक बादल उमड़ आए। आगामी तीन दिनों तक बादलों के ऐसे ही उमड़े रहने की संभावना है। वहीं कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। यदि बूंदाबांदी होती है तो ठंड बढ़ जाएगी। सोमवार को दिन के समय जो धूप निकली वह काफी तेज रही। कुछ समय के लिए तो पसीना छुड़ा देने वाली धूप निकली।
जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में भले ही तेज धूप निकली हो, लेकिन सुबह-शाम अभी भी मौसम ठंडा है। ठंड के कारण लोग सुबह के समय गर्म कपड़ों में देखे जा हे हैं। हालांकि शाम के समय लोग गर्म कपड़े पहनने से अभी परहेज कर रहे हैं। दोपहिया वाहनों पर चलते समय ही गर्म कपड़े पहने जा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि बदलते मौसम का असर उनके बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। रामपुरा निवासी अमित ने बताया कि अभी दिन में तो तेज धूप निकल रही है, लेकिन सुबह के समय ठंडा अच्छी खासी है। इसलिए बच्चे सुबह तो गर्म कपड़ों में रहते हैं, लेकिन दोपहर को गर्मी होने पर बच्चे कई बार ठंडा पानी पी लेते हैं। इससे उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा है।
विज्ञापन
बच्चों में गला दर्द, बुखार, खांसी, जुकाम से ग्रस्त हो गए हैं। इसी तरह रवि कुमार ने बताया कि अभी भी स्कूलों में जाने वाले बच्चे गर्मी के सामान्य कपड़ों में जा रहे हैं। स्कूलों ने अभी तक सर्दी के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं दी है। इसलिए इससे भी बच्चे बीमार हो रहे हैं। सुबह सात बजे बच्चों की बस आ जाती है। इसलिए बच्चों को सुबह छह बजे से पहले ही उठाने पड़ते हैं। जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो मौसम काफी ठंडा होता है। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूलों में स्वेटर आदि पहनने की अनुमति दी जानी चाहिए।