फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clouds showed kindness, got relief from humid heat

Yamuna Nagar News: बादलों ने दिखाई मेहरबानी, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Wed, 04 Sep 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Sep 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Clouds showed kindness, got relief from humid heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दो दिन से पड़ रही उमस भरी गर्मी से मंगलवार दोपहर बाद बादलों ने भारी राहत दिलवाई। इस दौरान दोपहर से देर रात तक बारिश जारी रही। बारिश ने गर्मी से भारी राहत पहुंचाई। वहीं, तापमान में गिरावट आई, जिससे शाम को मौसम में ठंडक रही। बारिश से मौसम बेहद सुहावना होगा। परंतु बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर से देर शाम तक रुक-रूक बारिश जारी रही। इससे लोगों को दिनचर्या के काम करने में दिक्कत हुई। बारिश के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में लोगों की उपस्थिति बेहद कम रही। वहीं, बाजारों में लगने वाली रेहड़ी फड़ी वाले भी बारिश होते ही घर लौट गए। मौसम विभाग ने तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बारिश के बाद मौसम में ठंडक रही। इस दौरान पारा तीन डिग्री तक लुढ़क गया। दो बजे तक जहां धूप के कारण तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बारिश के बाद यह 28.5 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और हवा में 88 प्रतिशत नमी रही। सुहावने मौसम का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। दोपहर में तेज बारिश के दौरान बच्चे व बड़े लोग गलियों व घर की छत्त पर भी नहाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ शहर की कई गलियों में तेज बारिश के दौरान जलभराव के कारण परेशानी हुई। हालांकि बारिश धीमी होने पर पानी उतर गया, लेकिन कच्ची गलियों में कीचड़ होने से लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। गनीमत रही कि बारिश धीमी रही, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह ऐसे ही हालात रहेंगे। बुधवार को बारिश की संभावना है। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि मौसम परिवर्तनशील है। तीन दिन बारिश की संभावना है। इसे लेकर किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है। किसानों को खेतों में पानी निकासी के प्रबंध सहित अन्य व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि इस बारिश से फसलों को नुकसान नहीं होगा, लेकिन ज्यादा देर खेतों में पानी जमा होने से दिक्कत आएगी।


सोम नदी का उतरा पानी, लोगों को मिली राहत

प्रतापनगर। सोमवार अलसुबह उफान पर पहुंची सोम नदी शांत हो गई। इसके साथ ही प्रतापनगर क्षेत्र के गांवों में घुसा पानी उतर गया है। खेतों से भी पानी लगभग उतर चुका है। पानी उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। परंतु मंगलवार दोपहर को बारिश होने पर क्षेत्र के लोग सहम गए। लोग तेज बारिश न होने की दुआ करने लगे। भारी बारिश के कारण एक महीने में दो बार सोम नदी में उफान आ चुका है। इससे कई गांवों में पानी घुस गया था और सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed