फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clouds keep coming and going, chances of rain today

Yamuna Nagar News: आते-जाते रहे बादल, आज बारिश के आसार

Mon, 06 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Clouds keep coming and going, chances of rain today
रविवार को शहर में छाए बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में सोमवार (आज) से मौसम पूरी तरह बदल सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जिले के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे रविवार को 33 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान सोमवार को नौ डिग्री नीचे लुढ़ककर 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 22 से नीचे आकर 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक रही तो सोमवार से बारिश से तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडक घुलेगी। इसी तरह मंगलवार को भी बारिश होने के आसार बताए गए हैं। गत एक सप्ताह में दिन के समय तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गर्मी व उमस ने लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार से लोगों को गर्मी से राहत की कुछ उम्मीद है। सोमवार व मंगलवार जहां बारिश के आसार हैं, वहीं बुधवार से रविवार तक भी अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 रहने का अनुमान है। सोमवार व मंगलवार को बारिश के साथ 10 से 15 किमी. की गति से हवाएं भी चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बदले मौसम में लोगों को ठंडक महसूस हो सकती है। वहीं, यदि बारिश हुई तो धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। जिले में इस बार 85 हजार हेक्टेयर पर धान की फसल है। करीब 50 प्रतिशत से अधिक धान की फसल कट चुकी है। काफी एरिया में धान अभी पकने को तैयार है। लेकिन बारिश होने पर उसे नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed