फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clouds cleared without rain, then heat made us miserable

Yamuna Nagar News: बिन बरसे छंट गए बादल, फिर गर्मी ने किया बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Clouds cleared without rain, then heat made us miserable
यमुनानगर। प्रचंड गर्मी और भयंकर लू के बीच बुधवार रात को आसमान में छाए घने काले बादल देखकर लोगों को राहत की आस जगी। बादल देखकर लोग खुश हुए और बारिश की दुआ करने लगे परंतु चंद बूंदों के बाद बादल छंट गए। इस दौरान कई बार बिजली भी चमकी, लेकिन बादल बिन बरसे ही निकल गए। वहीं वीरवार को सूर्य ने फिर से प्रकोप दिखाया। चिलचिलाती धूप के साथ तेज लू से लोग बेहाल रहे। गर्मी का हाल ऐसा रहा कि सुबह 11 बजे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दोपहर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। प्रचंड धूप और लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। गर्मी की मार से बाजार भी बेजार हैं। कारण कि 10 बजे के बाद घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दिनभर अधिकतर दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहता है। गर्मी के कारण गलियों में आने वाले सब्जी, फल विक्रेता भी नहीं निकल रहे हैं। मौसम को देखते हुए रेहड़ी संचालक सुबह 10 बजे पहले फेरी लगाकर लौट जाते हैं। फिर दिन ढलने के बाद ही नजर आते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तीन जून तक प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इससे पहले दो जून तक नौतपा रहेगा। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन




बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ख्याल, पालतू जानवरों को भी गर्मी से बचाएं

डीसी कैप्टन मनोज कुमार का कहना है कि इन दिनों में बच्चों व बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। वहीं कूलर, एसी के बाद सीधे धूप के संपर्क में न आएं। इसके अलावा घर के पालतू जानवरों को भी गर्मी से बचाएं। विशेषकर कुत्ता रखने वाले इसका ध्यान रखें। पशुपालन विभाग के एसडीओ सतबीर सिंह धानिया ने कहा कि कुत्तों को ज्यादा गर्मी लगती है। लोगों ने विदेशी नस्लों के कुत्ते पाले हैं। उनके लिए इतनी गर्मी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि कुत्ते, भैंस, गाय व अन्य पालतू जानवरों को धूप में न घूमाएं। वहीं दिन में दो बार पानी से उनके शरीर को ठंडक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed