फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clouds are showing indifference, now we are waiting for rain

Yamuna Nagar News: बादल दिखा रहे बेरुखी, अब बारिश का इंतजार

Sun, 21 Jul 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 Jul 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Clouds are showing indifference, now we are waiting for rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। दो दिन बारिश कर जहां बादलों ने मेहरबानी दिखाई, वहीं अब फिर बेरुखी दिखानी शुरू कर दी है। बादलों की बेरुखी से जहां लोगों परेशान हैं, वहीं किसान भी चिंतित हैं। अभी तक फसलों को अपेक्षाकृत पानी नहीं मिल पाया है।
हालांकि दो दिन बारिश होने से लोगों को गर्मी व उसम से राहत मिली। इसके बाद फिर वहीं हालात हो गए। शनिवार को भी आसमान पर दिनभर बादल छाए रहे है। वहीं बीच बीच में कुछ देर के लिए धूप भी निकली, लेकिन बादलों का जोर ज्यादा दिखा। बारिश के बाद हालांकि तापमान में कमी रही, लेकिन उमस बढ़ गई है। उमस व चिपचिपी गर्मी से लोग दिनभर बेचैन दिखे।
विज्ञापन

वहीं शाम को इससे कुछ राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में 67 प्रतिशत नमी रही और करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा चलने से शाम को तो मौसम सुहावना रहा, जबकि दिन में चिपचिपी गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पांच दिन लगातार बारिश की संभावना है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में कमी आए। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार जिले में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। हालांकि जून की अपेक्षा अभी तापमान में काफी अंतर है।
पिछले महीने तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। जिससे सभी सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। पिछले माह की तुलना में अब तापमान में 10 से 11 डिग्री सेल्सियस की कमी है। परंतु उमस ज्यादा है, जिससे लोग बेचैन हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। कृषि विभाग की ओर से किसानों को बारिश संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।

जिले में दो दिन में 52 एमएम हुई बारिश
इस सप्ताह जिले में दो दिन बारिश हुई है। पहले मंगलवार देर रात व तड़के जिलेभर में बारिश हुई। इसके बाद वीरवार अलसुबह बारिश हुई। पहले दिन जिले में औसतन 42 एमएम बारिश दर्ज की गई। दूसरी बार कुल 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। दो दिन में जिले में कुल 52 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed