{"_id":"6681ead8d0e25c1a0f0b11f4","slug":"clouds-are-deceiving-relief-from-heat-came-as-temperature-decreased-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121235-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बादल दे रहे दगा, तापमान कम होने पर गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बादल दे रहे दगा, तापमान कम होने पर गर्मी से मिली राहत
Mon, 01 Jul 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान बिल्कुल गलत साबित हो रहा है। तीन दिन से आसमान पर घने बादल छाए हुए हैं, लेकिन इस दौरान बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। वहीं विभाग की ओर से लोगों को मोबाइल पर संदेश भेज कर भारी बारिश होने की संभावना से अलर्ट किया जा रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश की संभावना जताई है।
लोग बारिश की बाट जोह रहे हैं, लेकिन बादल बेरुखी दिखा रहे हैं। वहीं बादल छाए होने से धूप नहीं निकल रही है, जिससे मौसम में काफी फर्क पड़ गया है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान जून के तीसरे सप्ताह की अपेक्षा तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रविवार को भी जिले में बादल छाए रहे।
इससे गर्मी से राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत रही। इस दौरान दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जबकि हवा में 66 प्रतिशत नमी दर्ज की गई। जिले में भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
रविवार को छुट्टी के दिन लोगों ने इस सुहावने मौसम का खूब लुत्फ उठाया। इस दौरान जिला कृषि उपनिदेशक आत्माराम गोदारा ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से बारिश व आंधी तूफान को लेकर एडवाइजरी जारी की गई। जिले में बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं, लेकिन हवा के कारण बादल बरस नहीं रहे हैं। हवा का दबाव एक बराबर होने पर बारिश होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को बारिश 80 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।