फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clerks threaten indefinite strike

Yamuna Nagar News: लिपिकों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Mon, 12 Aug 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Clerks threaten indefinite strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले के विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे लिपिक एक बार फिर हड़ताल पर जा रहे हैं। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर लिपिक 12 से 14 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही चेतावनी दी की इस दौरान मांगों पर सहमति नहीं बनी तो लिपिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
लिपिक सोमवार से बुधवार तक जगाधरी अनाज मंडी गेट पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक धरना देंगे। अभी तक लिपिकों का मंडी में क्रमिक धरना चल रहा था। जिले के विभिन्न विभागों में करीब 450 लिपिक हैं। तीन दिन की हड़ताल के कारण पूरा सप्ताह लोगों के काम नहीं हो पाएंगे। चूंकि 14 अगस्त तक हड़ताल के कारण काम नहीं होगा। वहीं 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व की छुट्टी होगी।
विज्ञापन

वहीं स्वतंत्रता दिवस में भाग लेने वाले विभागों व कर्मचारियों की 16 अगस्त की भी छुट्टी रहेगी। 17 अगस्त को शनिवार व 18 अगस्त को रविवार के कारण कार्यालय बंद होंगे। ऐसे में पूरा सप्ताह लोगों के काम नहीं हो पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ यदि लिपिक तीन दिन के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए तो पिछली बार की तरह लोगों को परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले बार लिपिकों की लगातार 42 दिन हड़ताल चली थी। सिसे विभिन्न कार्यालयों में 50 हजार से ज्यादा फाइलें अटकी थीं। लोगों को अपने काम के लिए धक्के खाने पड़े थे। जिला प्रधान दीपक ढुल ने बताया कि लंबे समय से सम्मानजनक वेतन की मांग कर रहे लिपिकीय वर्ग को निराशा ही मिली है। जिला कार्यकारिणी ने हड़ताल के लिए सभी विभागों से संपर्क किया है।

उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को लिपिकों ने इकट्ठा होकर चंडीगढ़ में सीएम आवास घेराव का आह्वान किया था, लेकिन 27 जुलाई को मुख्य प्रधान सचिव टू सीएम राजेश खुल्लर ने लिपिकों की बैठक बुलाकर आश्वासन दिया था कि पांच अगस्त तक मंत्रिमंडल की बैठक में उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस पर उन्होंने घेराव स्थगित कर दिया था। अभी तक न बातचीत की गई और न ही मांगों का समाधान किया गया। जिला मीडिया सचिव गौरव कुमार ने बताया कि सभी विभागों, बोर्ड, नगर निगम, निकायों के लिपिक हड़ताल में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed