{"_id":"61215be78ebc3e799c6148f6","slug":"class-x-student-missing-after-stealing-jewelery-from-home-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl80665425","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से आभूषण चोरी कर दसवीं की छात्रा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से आभूषण चोरी कर दसवीं की छात्रा लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव से दसवीं कक्षा में पढ़नी वाली छात्रा घर से सोने के आभूषण चोरी करके लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर अगवा करने को आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वह 18 अगस्त को सुबह आठ बजे घर से स्कूल के लिए गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच करने पर घर से 22 हजार रुपये, सोने की दो अंगुठियां, एक जोड़ी सोने की बालियां, सोने के कोके व नथनी गायब मिली। उसने शक जताया कि आभूषण व नकदी उसकी लड़की घर से चोरी करके ले गई है। उसने आरोप लगाया कि जिला करनाल के गांव कलरी निवासी संदीप उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है।
उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि आजाद नगर गली निवासी सात निवासी विशाल उसकी 17 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।