{"_id":"6942fd6b0eba2a13eb0e6087","slug":"clashes-occurred-16-times-between-student-groups-in-one-month-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148382-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छात्र गुटों के बीच एक माह में 16 बार झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छात्र गुटों के बीच एक माह में 16 बार झड़प
Thu, 18 Dec 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में लगातार बढ़ रही मारपीट की घटनाओं ने दुकानदारों, राहगीरों और विद्यार्थियों को दहशत में डाल दिया है। बीते एक माह के भीतर यहां करीब 16 बार झगड़े और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालात यह हैं कि शाम होते ही कॉम्प्लेक्स के आसपास भय का माहौल बन जाता है। इसके बावजूद स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाया है।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि झगड़े छात्रों के बीच होते हैं। कई बार मामूली कहासुनी हाथापाई में बदल जाती है और स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि चाकू तक निकल आते हैं। कुछ दिन पहले छात्रों के दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी में दो विद्यार्थी घायल हो गए थे। इसके बावजूद किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं। दुकानदारों का आरोप है कि झगड़े की सूचना डायल 112 पर देने के बाद पुलिस मौके पर तो पहुंचती है, लेकिन केवल समझाइश कर लौट जाती है। थाना सदर पुलिस की ओर से मामलों को गंभीरता से न लेने के चलते विवाद बार-बार दोहराए जा रहे हैं। इससे कॉम्प्लेक्स में व्यापार करने वालों के साथ-साथ कोचिंग लेने आने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिल चुकी है। शाम के समय ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स में गश्त बढ़ाई जाएगी। लड़ाई-झगड़ा करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी चेतावनी दी जाएगी। -नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सदर