फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clashes between two groups, youth shot

Yamuna Nagar News: दो गुटों के बीच संघर्ष, युवक को लगी गोली

Tue, 24 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two groups, youth shot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जन्मदिन की पार्टी के बाद ससौली गांव में युवकों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। इस पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक युवक की ओर से दूसरे गुट के युवक की बहन को मैसेज भेजने पर झगड़ा हुआ है।
मामला थाना फर्कपुर क्षेत्र के ससौली गांव में हुआ। पुलिस के मुताबिक रविवार को 12वीं के छात्र रोहन का जन्मदिन का था। उसने अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। पार्टी के बाद रात को वह दोस्तों को छोड़ने के लिए जा रहा था। उसी समय कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली रोहन के पैर में लगी।
विज्ञापन

रोहन को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसएचओ थाना फर्कपुर जनकराज ने बताया कि जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले एक युवक ने एक युवती को फोन पर मैसेज किए थे। जिसका उसके भाई ने विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को कुछ युवकों ने तीन दिन पहले आईटीआई के पास युवती के भाई के साथ मारपीट कर दी थी। रविवार को दूसरे पक्ष के एक युवक को लड़की के भाई व उसके दोस्तों ने घेर लिया। इसी बीच दूसरे पक्ष से भी युवक पहुंच गए। एक युवक ने फायरिंग की। घायल युवक रोहन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। गोली चलाने वाले युवक की पहचान की जा रही है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed