{"_id":"603aa1ae8ebc3ee9356bfc43","slug":"civics-yamuna-nagar-news-knl625554199","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक सेल्फी: हथिनीकुंड के खतरनाक प्वाइंट पर पर्यटक ले रहे सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक सेल्फी: हथिनीकुंड के खतरनाक प्वाइंट पर पर्यटक ले रहे सेल्फी
विज्ञापन
civics
- फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर) प्रतापनगर। ऐतिहासिक हथिनीकुंड बैराज पर आने वाले पर्यटक जान जोखिम में डालकर सेल्फी ले रहे हैं। गहरे पानी की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर पहले अवरोधक लगा रखे थे, लेकिन अब इन अवरोधकों को हटा दिया गया है। जिसके चलते पर्यटन 15 से 20 सीढ़ियां नीचे उतरकर झील तक पहुंच रहे हैं। पानी की अंतिम सीढ़ियों पर फिसलन भी होती है। जिससे हादसे होने का खतरा होता है और कई पर्यटक तो पानी के अंदर तक जाकर सेल्फी ले रहे हैं। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि सामने हथिनी कुंड बैराज पर बनी पुलिस चौकी व सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद यहां पर रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। हालांकि सिंचाई विभाग की तरफ से चेतावनी बोर्ड तो लगाया गया है, लेकिन नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है।
बढ़ रही है पर्यटकों की संख्या
चार राज्यों की सीमाओं से सटा हथिनी कुंड बैराज आजकल पर्यटकों के लिए दार्शनिक स्थल बना हुआ है। यहां पर आए दिन सैकड़ों की संख्या में लोग घूमते नजर आते हैं। गर्मियों में शाम के समय यहां भीड़ का नजारा देखने को मिलता है। बैराज पर घूमने आएं नौशाद अली, साजिद खान, मैहरूफ अली, योगेश, सोनू, सुमित व करण सिंह ने बताया की हथिनी कुंड बैराज पर आए दिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। जोकि हथिनी कुंड बैराज स्थित गहरे पानी में उतर जाते हैं और अपने बच्चों के साथ सेल्फी खिंचवाते हैं। जो खतरे से खाली नहीं है। उनका कहना है कि अगर कोई भी बच्चा या व्यक्ति पानी में गिर जाएं तो ऐसे में यहां पर मौजूद कर्मचारियों के पास कोई भी इंतजाम नहीं है। यहां पर आने वाले पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।