फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civic

जलभराव से बचाने को निगम खर्च करेगा 1.40 करोड़ रुपये, बनाए जाएंगे नाले व स्टॉर्म वाटर ड्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
civic
बरसाती सीजन में जलभराव से निपटने को लेकर नगर निगम ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। बारिश में जिन स्थानों पर जलभराव होता है, निगम की ओर से उन स्थानों से पानी निकासी के इंतजाम किए जा रहे हैं। निगम की ओर से अंडरग्राउंड नाले, स्ट्रॉम वॉटर ड्रेन व नालियों का निर्माण किया जाएगा। अब निगम के वार्ड नंबर 4, 8, 10 व 11 की विभिन्न कॉलोनियों से बरसाती पानी की निकासी पर नगर निगम से जल्द ही करीब 1.43 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी में है। इसमें जहां स्ट्रॉर्म वॉटर ड्रेन के निर्माण किए जाएंगे, वहीं कई जगह नाले व नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

महापौर मदन चौहान ने बताया कि वार्ड नंबर चार के बुड़िया खारवन रोड पर वाल्मीकि कॉलोनी के पास अब जलभराव होने की समस्या नहीं रहेगी। इसके समाधान के लिए उन्होंने अभियंता शाखा को निर्देश दिए थे। जिसके बाद निगम के इंजीनियरों ने यहां पाइप लाइन डालने के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया। अब यहां बुड़िया खारवन रोड स्थित बाल्मीकि बस्ती से चनेटी रोड पर कवर्ड नाले व 600 एमएम के आरसीसी पाइप डालने का काम किया जाएगा। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही खारवन रोड की इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महापौर चौहान ने बताया कि वार्ड नंबर 10 में 55.01 लाख रुपये की लागत से चिट्टा मंदिर रोड से पश्चिमी यमुना नहर की पटरी तक शांति कॉलोनी की गली नंबर एक के साथ एनपी-3 स्टॉर्म वॉटर पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इससे यहां बरसाती पानी की निकासी के साथ गंदे पानी की निकासी भी होगी। इसके अलावा वार्ड 10 में ही 15.54 लाख की लागत से कैनाल रेस्ट हाउस के पास आईपीबी टाइल बिछाने व बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य किया जाएगा। वार्ड नंबर आठ में 9.84 लाख की लागत से मॉडल टाउन में डॉ. ओपी शर्मा से फायरफोक्स शोरूम तक इंटरलोक टाइलों की गली समेत अंडरग्राउंड नाली का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा तीन लाख की लागत से वार्ड नंबर 11 के तेजली में सीवर लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed