फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civic

घकाया किराये पर ब्याज माफी को लेकर मेयर से मिले मीरा बाई मार्केट के दुकानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
civic
मीरा बाई मार्केट के सैकड़ों दुकानदारों ने वीरवार को मेयर मदन चौहान से मुलाकात की। दुकानदारों ने मेयर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर बकाया किराये पर लगे ब्याज को माफ करने और बकाया किराये को किस्तों में जमा करवाने की मांग की। मेयर ने निगमायुक्त अजय सिंह तोमर से विचार-विमर्श के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मीराबाई मार्केट के प्रधान प्रेम सागर, दुकानदार राजकुमार, परमजीत सिंह, राजीव खन्ना, आमिर कुरेशी, राज शर्मा, बबलू, विकास नारंग, विनोद कुमार, गुलशन कुमार, गोकुल ने बताया कि मार्केट में सब्जी, नाई, धोबी, दर्जी, बैग और अन्य कार्यों से संबंधित छोटे-छोटे दुकानदार हैं। कोरोना के कारण इनके आर्थिक हालात खराब हैं। गुजारा करना मुश्किल हो रहा है, चंद ग्राहक ही दिनभर में दुकान पर आते हैं। महामारी के बाद से किसी भी दुकानदार की हालत अच्छी नहीं है। परिवार का गुजारा भी मुश्किल से हो रहा है। ऐसे में नगर निगम ने दुकानदारों को ब्याज समेत बकाया किराया जमा करवाने के लिए नोटिस दिया है। किराया जमा न करवाने पर दुकानें सील की जा रही हैं, लेकिन आर्थिक हालात ठीक न होने के कारण वह ब्याज समेत बकाया किराया देने में असमर्थ हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए किराए पर लगे ब्याज को माफ किया जाए। थोड़ी राहत मिलने से दुकानदार अपना किराया जमा करा सकेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि ब्याज माफ होने के बाद वे अपना बकाया किराया हर माह जमा करवाएंगे। मेयर चौहान ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह ब्याज माफी को लेकर आयुक्त से चर्चा करेंगे। साथ ही इस संबंध में सरकार से बात करेंगे। उनकी पूरी कोशिश होगी कि ब्याज को माफ कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed