फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civic

सब्जी मंडी में आढ़तियों और किसानों को भड़काया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic
भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक प्रधान संजीव उर्फ संजू पर साढौरा सब्जी मंडी में किसानों व मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग नहीं अपनाने के लिए भड़काने, पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करके सरकारी कार्य में व्यवधान डालने व गलत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी ब्लॉक प्रधान के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने, किसानों व मजदूरों को भड़काने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व सोशल मीडिया पर गलत वीडियो वायरल करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि थाना साढौरा में तैनात सिक्योरिटी एजेंट एएसआई सुरेंद्र कुमार खुफिया ड्यूटी नोविल कोविड महामारी के संबंध में सब्जी मंडी साढौरा में था। बीती 11 अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के ब्लॉक प्रधान गांव सरावां निवासी संजीव उर्फ संजू सब्जी मंडी साढौरा में आया। उसने 10-12 आढ़तियों व किसानों को एकत्रित कर भड़काया कि 10 अप्रैल 2020 को सब्जी मंडी साढौरा में सोशल डिस्टेंसिंग करवाने के लिए जो बल प्रयोग किया था। वह प्रशासनिक अधिकारी मंडी बंद करवाने के बारे में कह रहे हैं। परंतु आप आढ़ती की दुकानों पर सरकार के दिशा निर्देशों की पालना न करें और सब्जी मंडी को बंद न करें और बेचते रहे। यदि कोई कार्रवाई करता है तो मैं हड़ताल करा दूंगा। इस बारे में संजू प्रधान ने वीडियो बनाकर प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। जब सिक्योरिटी एजेंट सुरेंद्र कुमार ने संजू प्रधान को कहा कि कोरोना के संबंध में पूरे देश में लॉकडाउन है। इस पर प्रधान संजू ने सुरेंद्र के साथ दुर्व्यवहार किया और सरकारी ड्यूटी में भी बाधा डाली। जिस पर संजू के खिलाफ साढौरा थाना में आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 332, 353, आइपीसी 65 आईटी एक्ट, 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर का कहना है कि कोरोना को लेकर किसी भी तरह की गलत मैसेज या सूचना न दें। लॉकडाउन का पालन करें। घर पर रहे और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखे और मास्क लगाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed