फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civic

कोरोना से जंग: कोरोना टीम के डॉक्टर का सैम्पल जांच के लिए भेजा, रिपोर्ट आने तक रहेंगे आइसोलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic
जिला अस्पताल के एक चिकित्सक कोरोना की जंग को लेकर बनी टीम के सदस्य है। दो दिन पहले जुखाम, खांसी और छींक के चलते खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम चिकित्सक के घर पहुंची और सैंपल लेकर जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। दरअसल जमातियों का पहला सैंपल लेने के बाद जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. अनुज कांबोज खुद ही होम क्वारंटीन में चले गये थे। उन्हें जुकाम और छींक के लक्षण दिखाई दिए थे। वीरवार को डॉ. छवि के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वारंटीन चिकित्सक के घर पहुंची और उनका सैंपल लिया। सैंपल लेकर टीम ने खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। सैम्पल देने के बाद डॉक्टर जगाधरी अस्पताल में आइसोलेशन हो गए हैं। वहीं सीएमओ ने डॉ. विजय दहिया का कहना है कि कोविड-19 के मरीजों का उपचार करने का जोखिम उठने वाली स्वास्थ्य टीम बधाई की पात्र है। इस टीम के सदस्य अपने घर नहीं जा सकेंगे और नियमानुसार 14 दिनों तक हरियाणा टूरिज्म के विश्राम गृह में रहेंगे।
विज्ञापन

जमातियों की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव, डॉक्टरों का बधाई दी
-ममीदी के दो और शादीपुर गांव के जमाती की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पहली रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर तीनों को ईएसआई कोविड अस्पताल में रखा गया था। वीरवार को तीनों व्यक्तियों को ईएसआई कोविड अस्पताल से सीएचसी छछरौली में बनाए गये कोरोना आईसोलेशन वार्ड में 14 दिनों के लिये शिफ्ट कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज तीन मरीजों का उपचार करने वाली टीम को पुष्प देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन के साथ ईएसआई की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निशा बंसल, डॉ. छवि मेहता, डॉ. वागीश गुटेन, डॉ. पुनीत कालडा, डॉ. चारू कालडा, डॉ. अनुप गोयल, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. मनीष अरोड़ा, नर्सिंग सिस्टर शीतल, महिपाल, हरभजन, सुपरवाइजर दीपक तथा नीतिश उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
मोबाइल टीमें कर रही जांच
गांव ममीदी में स्वास्थ्य विभाग की 10 मोबाइल स्वास्थ्य टीमों द्वारा 541 घरों और शादीपुर में 640 घरों की जांच की गई थी। जांच के दौरान पीपीई किट व मास्क के साथ सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुये जांच व नमूने लिये गये थे। यहां 1188 घरों की जांच कराई गई है तथा जिनमें से कोई भी व्यक्ति लक्षणात्मक दृष्टि से कोरोना से ग्रस्त नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 391 सैंपल भेजे
-अब तक 391 नमूने भेजे गये थे, जिनमें से 339 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, परंतु अब इनकी रिपोर्ट भी दो बार नेगेटिव आ चुकी है तथा 49 व्यक्तियों कि रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
बॉक्स
जांच हट की खल रही कमी
कोरोना से बचाने वाले हाथों को ही सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। कोरोना पॉजिटिव का सैंपल लेने वाले चिकित्सकों के पास पीपीई किट तो हैं। लेकिन, मरीजों से दूरी बनाने वाली हट नहीं है। हट यानि झोपड़ी नुमा कवर होता है।जिससे सीधे चिकित्सक और टीम कोरोना संदिग्धों के संपर्क में नहीं आते और संक्रमित होने से बच जाते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कोरोना मरीजों के संपर्क में आने की वजह से कोरोना वॉरियर्स को भी अधिक खतरा हो जाता है। हालांकि कोरोना संदिग्धों के पास जाने से पहले टीम को पूरी तरह पैक कर दिया जाता है।

वर्जन
फिलहाल जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना से ग्रस्त नही है, फिर भी हम सभी को सावधानियां बरतते हुए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के सभी दिशा-निर्देशों की पालना करनी चाहिए। डॉक्टरों की टीम भी दिशा निर्देशों के तहत काम कर रही है। कोविड-19 टीम के सदस्य हरियाणा टूरिज्म के रिसोर्ट में रुकेंगे।
-डॉ. विजय दहिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed