{"_id":"6a88cdc54552946e3a0258f4","slug":"city-ponds-will-be-beautified-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161644-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शहर के तालाबों का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शहर के तालाबों का होगा सुंदरीकरण
Sat, 22 Aug 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 22 Aug 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के तालाबों को संरक्षित करने, उनका सुंदरीकरण करने और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। महापौर सुमन बहमनी ने शुक्रवार को अभियंता शाखा के अधिकारियों की बैठक ली और शहर के सभी तालाबों की सूची तैयार करने और उनके विकास के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
महापौर ने कहा कि हर तालाब की मौजूदा स्थिति का आकलन कर उसके संरक्षण, सफाई, नवीनीकरण और सुंदरीकरण का एस्टीमेट तैयार किया जाए। तालाबों में पानी की गुणवत्ता, आसपास की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा तालाबों के आसपास अवैध कब्जों की स्थिति की जांच कर उन्हें अतिक्रमण से सुरक्षित रखने की योजना बनाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि तालाब शहर की प्राकृतिक धरोहर होने के साथ जल संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इनके संरक्षण से भू-जल स्तर को बनाए रखने और पर्यावरण सुधार में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को तालाबों के आसपास जरूरत के अनुसार पौधरोपण और हरियाली विकसित करने के निर्देश भी दिए, ताकि इन स्थानों को शहरवासियों के लिए आकर्षक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि तालाबों में कूड़ा-कचरा डालने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। लोगों से भी अपील की है कि वे तालाब स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग करें। संवाद
-- -- -- -- -