{"_id":"66c3dfb32215a8412f0384b4","slug":"city-bus-service-restored-from-workshop-to-budhiya-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-124019-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वर्कशॉप से बूड़िया तक सिटी बस सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वर्कशॉप से बूड़िया तक सिटी बस सेवा बहाल
Tue, 20 Aug 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रूट पर लोग एसी बस में सफर कर सकते हैं। चूंकि रूट पर सिटी बस सेवा के तहत इलेक्ट्रिक एसी बस चला दी गई हैं। इससे रूट पर ऐसे लोगों का सफर सस्ता और सुगम हो गया है, जिन्हें अभी तक ऑटो व रिक्शा से आना-जाना पड़ रहा था।
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के तौर पर चलाया जा रहा है। इनमें एक बस गत अप्रैल में जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रूट पर चलाई गई। एक हफ्ते बाद ही यह रूट बंद कर दिया गया। अब बढ़ती मांग देख दोबारा रूट पर इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा बहाल कर दी गई है।
सिटी बस सेवा प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने बताया कि जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रूट पर सुबह व शाम एक-एक समय इलेक्ट्रिक एसी बस चलेगी। फिलहाल रूट पर एक बस को सुबह शाम अलग अलग समय चलाकर ट्रायल लिया जा रहा है। इसमें सुबह व शाम को जिस समय रूट पर अधिक यात्री होंगे, उसे बसों के संचालन के लिए निर्धारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 13 वर्ष पहले तक हरियाणा रोडवेज की डीजल बसों को वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से जगाधरी रेलवे स्टेशन तक सिटी बस के तौर पर चलाया जा रहा था। वहीं 13 साल बाद 29 जनवरी से सिटी बस (इलेक्ट्रिक एसी बस) सेवा बहाल हुई तो यह रूट उसमें कवर नहीं किया गया। अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद अफसर वर्कशॉप रूट को भी सिटी बस सेवा में कवर करने के प्रयास में लग गए थे। रूट पर सर्वे बाद 13 वर्ष पुराने रूट में बदलाव कर वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से जगाधरी रेलवे स्टेशन के बजाय बूड़िया तक वाया शहीद भगत सिंह चौक इलेक्ट्रिक एसी बस चलाई गई।
रूट पर किराया
वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से यमुनानगर बसस्टैंड - 10 रुपये
वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से शहीद भगत सिंह चौक - 15 रुपये
वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया चुंगी - 20 रुपये
वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया - 25 रुपये