फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   City bus did not run on Workshop-Budiya route

Yamuna Nagar News: वर्कशाॅप-बूड़िया रूट पर नहीं चली सिटी बस

Tue, 10 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
City bus did not run on Workshop-Budiya route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप। बूड़िया से जगाधरी वर्कशॉप रूट पर सिटी बस सेवा ट्रायल से आगे नहीं बढ़ पाई। इसका खामियाजा रूट से रोज आने-जाने वाले विद्यार्थी, नौकरीपेशा व अन्य वर्ग के लोग भुगत रहे हैं, जो मजबूरन ऑटो व रिक्शा में अधिक किराया देकर आ-जा रहे हैं। उनकी मांग है कि रूट पर सिटी बस सेवा बहाल की जाए।
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी-2024 में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के तौर पर चलाया जा रहा है। इनमें एक बस ट्रायल के तौर पर अप्रैल-2024 में जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रूट पर चलाई गई, पर तीन-चार दिन में ही रूट से सिटी बस हटाकर अन्य रूट पर लगा दी गई। ठीक ऐसा ही अगस्त-2024 में हुआ। दोनों बार रूट सिटी बस सेवा बंद करने की वजह अफसरों ने यात्रियों की संख्या कम होना बताई।
विज्ञापन

रूट पर एक छोर पर जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन, रेलवे वर्कशॉप व जिले की सबसे बड़ी राजकीय आईटीआई है, वहीं दूसरी छोर पर बूड़िया में प्राचीन गुरुद्वारा साहिब, प्राचीन किला, चनेटी में बौद्ध स्तूप है। इन प्रमुख स्थानों के अलावा रूट पर दर्जनों कॉलोनियां व गांव है, जहां से हजारों लोग रोज रूट से शहर आवाजाही हैं। इनमें काफी लोग रूट पर सिटी बस न होने से अधिक ऑटो व रिक्शा में किराया खर्च करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले - 13 साल पुराने रूट की अनदेखी

बूड़िया निवासी ललित अत्रि, रजनी, गौरव, कपिल, पुनीत, ऋषभ, हेमंत, डिंपल व जगाधरी वर्कशॉप रूट के नीरज राणा, वीरेन सपरा, हितेश, जयंत ने बताया कि 13 साल पहले जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन तक सिटी बस चलती थी। दोबारा शुरू हुई सिटी बस सेवा में रूट की अनदेखी हो रही है। हालांकि रूट में बदलाव कर जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक पर कुछ दिन सिटी बस चलाकर ट्रायल जरूर लिया गया, पर उसके बाद रूट से बस हटा ली गई। अभी यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से छछरौली रूट पर दो और यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से जगाधरी बसस्टैंड रूट पर तीन बसें हैं। मांग है तीन बसों वाले रूट से एक बस निकालकर जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रूट पर चलाई जाए।

जगाधरी में सिटी बस के लिए अलग से स्टैंड व वर्कशॉप लगभग तैयार हो चुकी है। यहां जल्द और नई सिटी बसें आने वाली हैं। इसके बाद वर्कशॉप-बूड़िया सहित अन्य कई रूटों पर सिटी बस सेवा देने की योजना है। - संजय रावल, महाप्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed