{"_id":"6918ca808ab952bc040dfc64","slug":"cia-2-arrested-the-aide-of-the-accused-in-the-firing-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-146886-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीआईए-2 ने फायरिंग के आरोपी का मददगार पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीआईए-2 ने फायरिंग के आरोपी का मददगार पकड़ा
Sun, 16 Nov 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मॉडल टाउन के बरनाला शोरूम पर 14 सितंबर के फायरिंग मामले में सीआईए-2 की टीम ने एक आरोपी के साथी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान कुलदीप नगर निवासी काशी रोहिला के तौर पर हुई।
सीआईए-2 के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों ने 14 सितंबर की रात करीब 8:20 बजे पिस्टल दिखाकर यमुनानगर बस स्टैंड समीप 17 वर्षीय किशोर से बाइक लूटी। इस बाइक पर मॉडल टाउन में बरनाला शॉपिंग मॉल के बाहर करीब पौने नौ बजे फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग एसपी आवास से चंद कदमों की दूरी पर हुई। वहां से बदमाश लाडवा पहुंचे और शराब ठेके व घर के बाहर भी गोलियां चलाईं। इन फायरिंग को कराने में विदेश बैठे कुख्यात बदमाश का नाम सामने आया है।
काला राणा ग्रुप के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट डाली गई, जिसमें लिखा था कि जो बरनाला शोरूम और लाडवा ठेका पर गोली चली है, हमने चलवाई है और ये ट्रेलर था। तीनों बदमाशों में से एक करनाल के गांव शेरगढ़ निवासी रजत 19 सितंबर की रात थाना रादौर क्षेत्र में अंबाला शामली हाइवे पर गांव धनौरा के समीप पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। इसी रात अमन को कुरुक्षेत्र पुलिस ने शाहबाद में मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया था।