फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Christmas celebration in schools, enthusiasm among children, Yamunanagar

स्कूलों में रही क्रिसमस की धूम, बच्चों में उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Christmas celebration in schools, enthusiasm among children, Yamunanagar
क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं न्यू हैप्पी स्कूल की छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। खंड के निजी स्कूलों में शुक्रवार को क्रिसमस की धूम रही। इस दौरान किसी स्कूल में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तो किसी विद्यालय में अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह से आयोजनों में हिस्सा लिया। वहीं बच्चे सांता क्लॉज की वेशभूषा मे स्कूल पहुंचे।
एमआर इंटरनेशनल स्कूल में प्राइमरी विंग के बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा पहनकर सबका मन मोह लिया। स् प्रिंसिपल डॉ. नीलम जैन ने बच्चाई को क्रिसमस की बधाई देने के बाद उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में बच्चों ने सांता कार्ड, सांता कैप, क्रिसमस ट्री का डेकोरेशन कर प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर डांस किया, कविता व भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपने भाव प्रकट किए।
विज्ञापन

कक्षा तीसरी से पांचवीं तक में कैप डेकोरेशन का आयोजन किया गया। इसमें देवांश, विप्रा ने प्रथम स्थान, मानवी, गरिमा व नायर ने दूसरा और मुदित, काव्य ,शिव राजदीप,अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से बारहवीं के विद्यार्थियों ने क्रिसमस ट्री डेकोरेशन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार नवज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल संगीत कौर ने कहा कि यह त्योहार विश्व में समाज के सभी अनुयायियों के लिए पवित्रता का संदेश लाता है। यीशु मसीह के दिखाए रास्तों व आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है। प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस पर हमें यह प्रण करना चाहिए कि किसी व्यक्ति ने हमारे साथ बुरा व्यवहार किया है तो हम उसे माफ कर उसके साथ प्रेम, करुणा, दया, सहानुभूति और आत्मीयता का व्यवहार करें। कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस व चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दमकल विभाग के अधिकारी पंकज पराशर व मिस हरियाणा विनर लविशा मौजूद रहीं। अध्यक्षता प्रिंसिपल मोनिका कश्यप ने की। पंकज पराशर ने कहा कि भारतीय त्योहार आपसी भाईचारे व प्रेम भावना का संदेश देते हैं। हम सब को मिलजुल कर भारत में आयोजित होने वाले प्रत्येक त्योहार को धूमधाम से मनाना चाहिए। लविशा ने कहा कि मौजूदा समय प्रतिस्पर्धा का समय है लड़कियों को अपनी अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed