{"_id":"6421f4c2de51294cd3046467","slug":"chowki-incharge-accused-of-taking-bribe-was-sent-to-jail-yamuna-nagar-news-c-18-1-73363-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रिश्वत लेने के आरोपी चौकी इंचार्ज को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रिश्वत लेने के आरोपी चौकी इंचार्ज को भेजा गया जेल
Tue, 28 Mar 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेने के मामले में खेड़ी लक्खा सिंह चौकी इंचार्ज कंवल सिंह को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहींएंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी दो हजार रुपये बरामद कर लिए।
एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जोगिंद्र सिंह ने सितंबर 2021 में अंटावा निवासी नरेश से पांच हजार रुपये एडवांस देकर एक स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। बाद में दो लाख रुपये देकर एफिडेविट बनवा लिया था। बाकी 60 हजार रुपये एनओसी के बाद देने की बात तय हुई थी। एनओसी नहीं मिलने पर जोगिंद्र ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। शिकायत थाने में आने पर नरेश को बुलाया गया था। वहां पर उसने 20-25 दिन का समय मांगा था। वहीं नरेश ने खेड़ी लक्खा चौकी में जोगिंद्र के खिलाफ पैसे न देने की शिकायत दे दी थी।
इसे लेकर ही एएसआई कंवल सिंह ने जोगिंद्र को चौकी में बुलाया था। इस मामले की जांच चौकी प्रभारी कंवल राणा की ओर से की जा रही थी। इस पर कंवल राणा ने जोगिंद्र से कहा था कि वह केस दर्ज किए बिना ही इस शिकायत का निपटारा कर देगा। इसकी एवज में उसे 10 हजार रुपये रिश्वत देनी होगी। तब जोगिंद्र से उसने दो हजार रुपये मौके पर ही ले लिए थे। बाकी के आठ हजार रुपये देने के लिए दो-तीन दिन का समय दिया था।
विज्ञापन
इस पर जोगिंद्र ने मामले की शिकायत विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर कर दी। जहां से सूचना यमुनानगर टीम को दी गई और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। विजिलेंस की टीम ने रविवार को लगभग साढ़े तीन बजे इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में खेड़ी लक्खा सिंह चौकी में रेड की। नोटों पर पहले से रंग लगा हुआ था।