फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chilling is increasing due to cold wave, mercury dropped

Yamuna Nagar News: शीतलहर से बढ़ रही ठिठुरन, गिरा पारा

Thu, 19 Dec 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Chilling is increasing due to cold wave, mercury dropped
जगाधरी। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद से मैदानी इलाकाें में सर्दी बढ़ गई है। इस दौरान चल रही सर्द हवाओं के कारण हर दिन पारा लुढ़क रहा है। हालांकि इन दिनों अच्छी धूप निकलने से लोगों को काफी राहत है, लेकिन शाम को सर्द हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना कम हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी पश्चिमी हवा चलने से पारा लुढकेगा और ठंड में इजाफा होगा। इस दौरान मौसम में खुश्की रहेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा सर्दी कम रही। परंतु दिन ढलने के साथ ही पारा भी लुढकता गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। परंतु शाम को करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवा चली। जिससे ठिठुरन बढ़ गई। सर्दी बढ़ने का असर बाजारों में देखने को मिला। सामान्य दिनों में देर रात तक रोशन रहने वाले बाजार दिन ढलने के बाद वीरान होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी रहेगी। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। जबकि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुचंने की संभावना है।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed