फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Children wrote attractive and inspirational slogans and made cards

बच्चों ने आकर्षक व प्रेरणादायक स्लोगन लिखे व कार्ड बनाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Children wrote attractive and inspirational slogans and made cards
एमडीवीएम स्कूल में आयोजित गतिविधियों में भाग लेते बच्चे। - फोटो : Yamuna Nagar
एमडीवीएम पब्लिक स्कूल में वीरवार को दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक व प्रेरणादायक स्लोगन लिखे, सुंदर कार्ड और रंगोली भी बनाई। इसके अलावा चार्ट व ग्लेस पेपर से मनमोहक रावण बनाए। स्कूल के चेयरमैन अनिल और गीता कांबोज ने बच्चों की कलाकृतियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्यौहार हमारे जीवन में उमंग व बाहर से भर देते हैं। इसलिए हमें सभी त्योहारों का आनंद लेना चाहिए। वहीं बच्चों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक करना चाहिए। जिससे वे अच्छाई व बुराई में फर्क जान सकें। दशहरा अन्याय पर न्याय की, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। हमें एक दूसरे के साथ मनमुटाव भुलाकर मिलकर रहना चाहिए। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल अंजू गुलाटी, वाइस प्रिंसिपल रजनी शर्मा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed