{"_id":"668b1f1665f09a83c202a864","slug":"children-will-get-tuition-for-a-fee-of-rs-100-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121630-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बच्चों को 100 रुपये की फीस में मिलेगी ट्यूशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बच्चों को 100 रुपये की फीस में मिलेगी ट्यूशन
Mon, 08 Jul 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। श्री हनुमान सेवा समिति रजिस्टर्ड एवं होनियान चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्व. रमेश गर्ग की स्मृति में कोचिंग सेंटर खोला गया है। इस कोचिंग सेंटर में आर्थिक कमजोर विद्यार्थियों को ट्यूशन दी जाएगी। यह सेंटर बूड़िया गेट स्थित प्यारा जी मंदिर में खोला गया है। यहां पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को इस सेंटर में मात्र 100 रुपये मासिक फीस में पढ़ाया जाएगा।
ट्यूशन सेंटर का मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने उद्घाटन किया। मंत्री ने ट्रस्ट को पांच लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा की। समिति प्रधान संदीप राय ने बताया कि समाज सेवा के क्षेत्र में समिति की ओर से विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। मानव सेवा ही समिति का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि कि उद्घाटन पर 40 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया गया।
ट्यूशन में निशुल्क सेवा देने के लिए अध्यापिका रजनी धीमान व सुषमा धवन को मंत्री ने सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में दिव्यांग बुजुर्ग को व्हीलचेयर भेंट की गई। समिति ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 25 पौधे भी लगाए। इसके अलावा विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित जरूरी सामान वितरित किया गया। इस दौरान अनिल गर्ग, अजय गर्ग, अश्विनी सिंगला, संदीप राय, डॉ. सतीश बंसल, डॉ. माहिती गुप्ता, एसडी स्कूल के प्रिंसिपल सतीश गर्ग, डीएवी स्कूल प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार, महाराजा अग्रसेन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. करुणा आदि मौजूद रहे।