{"_id":"6a29e322ec3630ac000bb546","slug":"children-showcased-their-talent-in-the-drawing-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-157562-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बच्चों ने चित्रकला स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बच्चों ने चित्रकला स्पर्धा में दिखाई प्रतिभा
Thu, 11 Jun 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
साढौरा। सरावां के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय भाषा अभियान के तहत चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में बुधवार को पांचवें दिन विद्यार्थियों ने चित्रकला स्पर्धा में प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सकारात्मक सोच के प्रति भी जागरूक किया गया। प्राचार्य रजनीश गुप्ता ने बताया कि अर्थशास्त्र के शिक्षक रविंद्र ने कोरल यूथ एंड इको क्लब और पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। संस्कृत शिक्षक ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक कहानी सुनाई। शिक्षक पंकज सैनी ने हिंदी भाषा विषय पर चित्रकला गतिविधियां करवाईं। वहीं, विज्ञान शिक्षिका अंजलि मित्तल ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संवाद
-- -- -- --
विज्ञापन