फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Children showcase their talents at the summer camp

Yamuna Nagar News: ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 03 Jun 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Children showcase their talents at the summer camp
शिविर में बनाए चित्र दिखाते बच्चे। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में मंगलवार को ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 23 जून तक चलेगा। शिविर के पहले दिन 60 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों से अपनी रुचि व प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिविर जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। बदलते दौर में जहां बच्चों का झुकाव मोबाइल और डिजिटल उपकरणों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इस प्रकार की गतिविधियां उन्हें रचनात्मक सोच, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह शिविर बच्चों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें नई दिशा देने का अवसर उपलब्ध करवाएगा। शिविर का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग, समूह भावना इत्यादि गुणों का विकास करना भी है। विभिन्न सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमियों से आने वाले बच्चे जब एक साथ सीखते और समय बिताते हैं तो उनमें सामूहिकता और आपसी समझ मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों से कहा कि गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए बच्चे अपने व्यक्तित्व को नई पहचान दे सकते हैं। इसलिए माता-पिता बच्चों को शिविर में अवश्य भेजें। उन्होंने बताया कि शिविर ठंडे पेयजल, शीतल वातावरण तथा अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। इस मौके पर परिषद के कार्यक्रम अधिकारी कर्मवीर सिंह, लिपिक अंकित कुमार, समन्वयक संजीव बर्मन, लेखा लिपिक नवीन कुमार, सोहन सिंह, संदीप कुमार, सुशील कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शिविर में बनाए चित्र दिखाते बच्चे। प्रवक्ता

शिविर में बनाए चित्र दिखाते बच्चे। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed