{"_id":"6a304599b8b4385efe03abab","slug":"children-shared-information-about-the-protection-and-rights-granted-to-them-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157905-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बच्चों ने दी गई सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बच्चों ने दी गई सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
Tue, 16 Jun 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बाल भवन में चल रहे समर कैंप के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य के तहत बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। बच्चों को मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
शिविर के दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा और सुरक्षित वातावरण से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई के लीगल अधिकारी रंजन शर्मा ने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में वे किस प्रकार सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न संरक्षण तंत्रों की जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र, समूह चर्चा और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। गुरप्रीत सिंह ने बच्चों को समर कैंप की सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने और बाल अधिकारों से संबंधित विषयों की बेहतर समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंदर सिंह ने बताया कि बाल भवन में प्रतिवर्ष समर कैंप के माध्यम से बच्चों को डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक और महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि मिशन वात्सल्य का उद्देश्य बच्चों के हितों की रक्षा करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और समाज में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।