{"_id":"6a36df4b61acae711601ec34","slug":"children-awarded-a-prize-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158174-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: योग की प्रस्तुति पर बच्चों को दिया 51 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: योग की प्रस्तुति पर बच्चों को दिया 51 हजार का इनाम
Sun, 21 Jun 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
योग करने वाले बच्चों के साथ मंत्री विपुल गोयल, मेयर सुमन बहमनी व अन्य। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग के तत्वावधान में योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा थीम पर कार्यक्रम का आयोजन चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कॉलेज जगाधरी में शनिवार को किया गया। मुकंद लाल पब्लिक स्कूल व खालसा योग अकादमी के बच्चों ने योग की शानदार प्रस्तुत दी।
इस पर मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बच्चों को 51 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। मंत्री गोयल ने पौधरोपण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उनके साथ मेयर सुमन बहमनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने भी पौधरोपण किया।
मंदिर गोयल ने बच्चों और उनके योग शिक्षकों की सराहना की। साथ ही योग में भाग लेने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ योग की शिक्षा भी देनी चाहिए, जिससे उनका शरीर स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने 2047 में विकसित भारत का जो लक्ष्य रखा है, उसमें भी हम पहले ही विकसित भारत बना पाएंगे। संचालन डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार ने किया। डॉ. मनोज कुमार ने मंत्री को हरियाणा का नायाब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नामक पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, मेयर सुमन बहमनी, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, एएमसी धीरज कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश, इंजीनियर ऋषि पाल, पूर्व निदेशक आयुष विभाग डॉ. सतपाल बहमनी, योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार उपस्थित रहे।