{"_id":"66e4e270a4798290ee0ed819","slug":"child-burnt-after-coming-in-contact-with-11-thousand-kv-wire-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-125302-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 11 हजार केवी तार की चपेट में आने से बालक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 11 हजार केवी तार की चपेट में आने से बालक झुलसा
Sat, 14 Sep 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। खंड के नगली-32 गांव में घर की छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की 11 हजार केवी की तार की चपेट में पांच वर्षीय रिहान बुरी तरह से झुलस गया। उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रिहान की हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां भी बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
इरशाद ने बताया कि उसका बेटा रिहान घर की छत पर खेलते हुए पशुओं के तबेले की टीन पर चढ़ गया। टीन के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की तारों से उसका सिर टकरा गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। ग्रामीण हाजी तकी मोहम्मद, नूर मोहम्मद, मुस्तकीन, सितार, जमशेद, अरशद, मौलदीन, यामीन ने बताया कि उनके गांव नगली-32 में कई घरों के ऊपर से 11 हजार केवी की तार गुजर रही है। जिसके कई हादसे हो चुके हैं। विभाग को लिखित में शिकायत देकर घरों की छतों से गुजर रही तार हटाने की मांग की लेकिन अभी तक तारों को नहीं हटाया गया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से तारों की इस समस्या के समाधान की मांग की है।