Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chief Minister Saini to attend Chhath celebrations; officials reach the ghats

Yamuna Nagar News: छठ समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सैनी, घाटों पर पहुंचे अफसर

Fri, 13 Nov 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Saini to attend Chhath celebrations; officials reach the ghats
बाड़ी माजरा घाट पर निरीक्षण करने पहुंचीं डीसी, एसपी, विधायक व अन्य अ​धिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। इस बार छठ महापर्व राज्य स्तर पर मनाया जाएगा और इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 नवंबर की शाम को मुख्यातिथि होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के बीच वीरवार को अधिकारियों की घाटों की तरफ दौड़ लगी। अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
हालांकि पश्चिमी यमुना नहर के घाटों की मौजूदा हालत बेहद खराब हैं। घाटों पर गंदगी, अंधेरा, कच्चे रास्ते और खस्ता हाल सड़क व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। नहर के पुल पर भी पर्याप्त रोशनी नहीं है। कच्चे रास्ते और जगह-जगह से टूटी सड़क के कारण श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

शाम और सुबह अंधेरे के समय पूजा के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। नहर के पुल पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। वहीं, नहर के किनारे पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन और छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त प्रीति ने धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद और अन्य अधिकारियों के साथ पश्चिमी यमुना नहर के घाटों का निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो दिन के भीतर जरूरी प्रबंध पूरे किए जाएं। इसके लिए दिन-रात काम करना होगा। घाटों के आसपास सफाई, पेयजल, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए

घाटों पर किश्ती रखने की उठी मांग
बैठक में छठ पूजा की धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि नर्वदेश्वर त्रिपाठी, परमानंद यादव, पवन कुमार यादव व अन्य ने पूजा के दिन घाटों के पास किश्ती रखने की मांग उठाई, ताकि नहर में किसी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल मदद मिल सके। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने पूजा स्थलों तक आने-जाने वाले रास्तों को दुरुस्त करने और सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed