फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chhath festival: Ghats and banks cleaned, organizations busy in preparations

Yamuna Nagar News: साफ कराए घाट-किनारे, तैयारी में जुटी संस्थाएं

Mon, 04 Nov 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival: Ghats and banks cleaned, organizations busy in preparations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छठ पर्व को लेकर इस बार नगर निगम की ओर से दिवाली से पहले ही पश्चिमी यमुना नहर किनारे व घाटों पर सफाई कार्य शुरू कर दिया गया। सबसे अधिक भीड़ वाले बाडी माजरा पुल समीप नहर के घाट व किनारे झाड़ व कचरा हटा दिया गया है, वहीं नहर की पटरी के उबड़-खाबड़ रास्ते भी समतल कर दिए गए हैं।
ऐसे ही अन्य जगह नहर के घाट व किनारों पर सफाई कार्य जारी है। नगर निगम की ओर से सफाई व अन्य प्रबंधों को लेकर दिखाई जा रही तेजी पर पूर्वांचल के लोग अफसरों की तारीफ कर रहे हैं। कई वर्षों से छठ पर्व नजदीक आने के बावजूद पश्चिमी यमुना नहर के घाट व किनारे गंदगी का आलम रहता था।
विज्ञापन

इस बार ऐसा नहीं है। क्योंकि नगर निगम की ओर से दिवाली के पहले से ही यहां सफाई कार्य शुरू कर दिया गया, जो अभी भी जारी है। क्योंकि बाडी माजरा पुल समीप नहर के घाट व किनारों पर छठ पर्व पर दो दिन करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए नगर निगम का फोकस इसी क्षेत्र पर अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की विशेष टीम लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा हैं। यहां टीम में शामिल सफाई कर्मचारियों ने बारिश के सीजन के बाद से लगे झाड़ साफ कर कचरा उठान कराया गया और सफाई की गई। इसके साथ यहां पटरी के उबड़-खाबड़ रास्ते भी समतल किए गए। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए समय पर सफाई व अन्य कार्य पूरे किए जा रहे हैं।

सात व आठ को जुटेंगे श्रद्धालु
छठ पर्व पर व्रत रखने वाली महिलाएं व अन्य श्रद्धालु दो दिन पश्चिमी यमुना नहर के घाट व किनारे पहुंचते हैं। पहले दिन शाम के समय अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ विधिवत पूजन किया जाता है। इसी तरह अगले दिन सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने सहित पूजन होता है। इस बार ऐसा सात व आठ नवंबर को होगा, जिसके लिए श्रद्धालुओं, संस्थाओं व संगठनों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। श्रद्धालु वेदियों को सजा रहे हैं, वहीं संस्थाएं व संगठन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पंडाल लगाने सहित अन्य प्रबंध पूरे करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed