फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Check your documents before marrying an NRI

Yamuna Nagar News: एनआरआई से शादी से पहले करें दस्तावेज की जांच

Fri, 31 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 31 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Check your documents before marrying an NRI
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को संबो​धित करती आयोग की सदस्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। देश में एनआरआई से शादी संबंधी केस बढ़ रहे हैं। एनआरआई की ओर से की धोखाधड़ी या समस्याग्रस्त विवाहों से प्रभावित महिलाओं की सहायता के लिए देशभर में एनआरआई सेल बनाया जा रहा है। इस सेल से ऐसे मामले सुझाए जा रहे हैं। परंतु महिलाओं को विवाह से पहले कानूनी दस्तावेजों की सावधानी से जांच करनी चाहिए। यह बात राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या डेनिला खोंगडुप ने कही।
वे डीएवी गर्ल्स कॉलेज में एनआरआई विवाह क्या करें और क्या न करें विषय पर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बोल रहीं थीं। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग व डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सोनीपत की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या डेनिला खोंगडुप व हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया मुख्यातिथि रहीं। डॉ. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. देवेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुमित्रा कदियान व कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर विशेष अतिथि रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के सरपंच, पंच, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया ने एनआरआई विवाहों से जुड़े मामलों में जागरूकता और कानूनी साक्षरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विदेशों में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे बताया। उन्होंने कई वास्तविक एनआरआई मामलों से छात्राओं को परेशानियों के बारे बताया। वहीं, शैक्षणिक संस्थानों से युवा महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा व कानूनी संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुमित्रा कादियान ने कहा कि एनआरआई से शादी करने से पूर्व सभी प्रकार की जांच पड़ताल जरूरी है। हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण से महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों व सहायता प्रणालियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवतियों से शोषण या दुर्व्यवहार के मामलों में बिना किसी हिचकिचाहट के कानूनी सहायता लेने का आग्रह किया।

उपकुलपित डॉ. देविंद्र सिंह ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों व सामाजिक सशक्तिकरण के बारे जागरूक करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों व कानूनी निकायों के बीच सहयोग का महत्व बताया। अधिवक्ता भाविका शर्मा ने एनआरआई विवाहों से संबंधित वास्तविक जीवन के केस स्टडी और कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एनआरआई विवाह करने से पहले दूल्हे की पृष्ठभूमि और कानूनी स्थिति की प्रामाणिकता सुनिश्चित करनी चाहिए। ऐसे मामलों को रोकने के लिए, विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में, कानूनी परामर्श व जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed