फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheating of lakhs in the name of getting office superintendent in railways

रेलवे में ऑफिस सुपरिडेंट लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of getting office superintendent in railways
यमुनानगर। रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट लगवाने के नाम पर गुरु तेग बहादुर निवासी मनीष शर्मा से 6.40 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के आधार पर फर्कपुर थाना पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों में रेलवे कॉलोनी निवासी साजन, रेलवे वर्कशॉप के चीफ मैनेजर, डिप्टी सीपीओ राजीव बजाज, एपीओ, ईसीएचओएस, एएफए भी शामिल हैं। मामले में पुलिस रेलवे अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरु तेग बहादुर निवासी मनीष शर्मा ने बताया कि दो साल से वह रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी में सैर के लिए जाता था। साल 2021 में उसकी मुलाकात रेलवे कॉलोनी निवासी साजन से हुई। आरोपी साजन ने उसे बताया कि वह रेलवे में नौकरी करता है और वह उसे भी रेलवे में नौकरी पर लगवा सकता है। आरोपी ने उसे रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट लगवाने के लिए आठ लाख रुपये का खर्च बताया। इसमें छह लाख रुपये नौकरी लगने से पहले और दो लाख बाद में देने की बात कही। उसने कहा था कि रेलवे वर्कशॉप के सभी अधिकारी उसके जानकार हैं। वह अपने पिता की मौत के बाद नौकरी पर लगा है। आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर उसने 6.40 लाख रुपये वसूल लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता की ओर से नाराजगी जताने पर आरोपी साजन ने कहा कि रेलवे अधिकारी राजीव बजाज की वजह से काम रुका है। आरोपी साजन ने यह भी बताया कि मनीष के अलावा उसने राहुल नाम के युवक से भी पांच लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर लिए हैं। आरोपी ने 11 फरवरी 2022 को लिखित में भी दिया कि उसने मनीष और राहुल को नौकरी लगवाने के नाम पर जो रुपये लिए थे वे अपने अधिकारियों को दिए हुए हैं। अगर 15 फरवरी तक उनकी नौकरी नहीं लगी तो वह ब्याज समेत पैसे वापस कर देगा। इसके बाद आरोपी ने उसे ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया और कहा कि उसके पास फोन आएगा। जिसमें बताया जाएगा कि किस तारीख को उसे ज्वाइन करना है, लेकिन उसके पास कोई फोन नहीं आया। इस पर वह एक दिन रेलवे के एपीओ के पास गया और उन्हें साजन के दिए हुए कागजात दिखाए, लेकिन अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। फर्कपुर थाना प्रभारी अनिल राणा का कहना है कि मामले में जगाधरी रेलवे वर्कशॉप के चीफ मैनेजर सहित छह आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में रेलवे के अधिकारियों की क्या भूमिका रही, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed