{"_id":"6ad51f8c5cf649739c00386a","slug":"cheated-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-164836-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निवेश से मुनाफे का झांसा देकर 28 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निवेश से मुनाफे का झांसा देकर 28 लाख ठगे
Mon, 19 Oct 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का सपना दिखाकर गोबिंदपुरी निवासी बुजुर्ग ने करीब 28 लाख रुपये ठगने की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपी हरभजन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायत में श्यामलाल ने बताया कि हरभजन सिंह ने उन्हें ब्लू अर्थ बेवरेज एंड मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। आरोपी ने निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर उन्होंने ने करीब 28 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि 11 नवंबर 2024 को गोबिंदपुरी रोड स्थित बृजपुरी कॉलोनी के एक्वाटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में लेन-देन हुआ था। रकम चेक और नकदी के माध्यम से दी गई। इसके बाद न तो पीड़ित को वादे के अनुसार मुनाफा मिला और न ही उसकी मूल रकम लौटाई गई। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद