फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated of nine lakh rupees in the name of selling a plot

Yamuna Nagar News: प्लाट बेचने के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये

Sun, 05 May 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Cheated of nine lakh rupees in the name of selling a plot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्लाट बेचने के नाम पर शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी मनजीत सिंह से नौ लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने तय समय पर रजिस्ट्री नहीं कराई और न ही उसके रुपये वापस दिए। गांधीनगर थाना पुलिस ने आदर्श नगर कैंप निवासी रविंद्र कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी मनजीत सिंह ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल 2015 में आदर्श नगर निवासी रविंद्र कुमार कांसापुर में उसके साथ 213.33 वर्गगज प्लाट का सौदा तय किया था। तब आरोपी ने 7300 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से प्लाट का रेट तय किया था। आरोपी ने उसे विश्वास दिलाया कि वह तय समय पर उसके नाम प्लाट की रजिस्ट्री करा देगा।
विज्ञापन

आरोपी को छह लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए। जबकि तीन लाख रुपये प्लाट पर खर्च किए। लेकिन रुपये लेने के बाद आरोपी ने तय समय पर प्लाट की रजिस्ट्री नहीं कराई। रजिस्ट्री न कराने पर जब उससे रुपये वापस मांगे तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी रविंद्र कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed