{"_id":"65b8247e151f277027081e54","slug":"cheated-in-the-name-of-sending-five-lakhs-abroad-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113125-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे पांच लाख
Tue, 30 Jan 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रिश्तेदार को विदेश भेजने के नाम पर मैहलावाली निवासी मनजीत कौर से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप पंजाब के लुधियाना के नानोवाल गांव के सरपंच हरिंद्र सिंह व मनप्रीत पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मैहलावाली निवासी मनजीत कौर ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के गुरुद्वारे का पाठी जसविंद्र सिंह अक्सर उनके घर आता जाता रहता है। उसने उसे बताया था कि उसका जानकार पंजाब के लुधियाना के समराला क्षेत्र गांव नानोवाल निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ जोनी लोगों को विदेश भेजने का काम करता है।
तब उसने जसविंद्र से अपने रिश्तेदार को विदेश भिजवाने की बात की थी। जसविंद्र ने उसकी बातचीत आरोपी मनप्रीत से करवाई। आरोपी मनप्रीत ने उसके रिश्तेदार को विदेश भेजने के लिए 12 लाख रुपये का खर्च बताया। पांच लाख रुपये वीजा लगने से पहले और बाकी रकम विदेश पहुंचने के बाद देनी तय हुई। आरोपी की बातों में आकर उसने आरोपी व उनके गांव के सरपंच हरिंद्र सिंह को अलग अलग तारीखों में पांच लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसके रिश्तेदार को विदेश नहीं भेजा। परेशान होकर जब उन्होंने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने उसे धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह व सरपंच हरिंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।