फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Charitable hospital and two factories sealed for non-deposit of outstanding property tax

बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर धर्मार्थ अस्पताल व दो फैक्ट्रियां सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Charitable hospital and two factories sealed for non-deposit of outstanding property tax
यमुनानगर। बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर सोमवार को निगम की टीम ने आजाद नगर स्थित धर्मार्थ अस्पताल और रादौर रोड स्थित दो फैक्ट्रियों को सील कर दिया। इन पर लगभग 10 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। ब्याज माफी की छूट के साथ यदि ये प्रॉपर्टी मालिक अपना बकाया जमा करवा देते तो इन्हें केवल 573800 रुपये ही जमा करवाने थे। लेकिन छूट खत्म होने के बाद इन्हें ब्याज सहित टैक्स जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को निगम की इस टीम ने सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र रादौर रोड स्थित राजेंद्र सिंह की फैक्टरी को सील किया। इस पर निगम का 205590 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। निगम की ओर से फैक्टरी के मुख्य गेट पर सील लगाकर नोटिस चस्पा किया गया है। इसके बाद निगम की टीम ने औरंगाबाद में रादौर रोड स्थित रिलायंस प्लाईवुड फैक्टरी को 318613 रुपये टैक्स नहीं देने पर सील किया। निगम की ओर से इन्हें कई बार टैक्स जमा करवाने के लिए नोटिस भेजा गया। लेकिन न तो फैक्टरी संचालक द्वारा टैक्स जमा कराया गया और न ही नोटिस का कोई जवाब दिया।
विज्ञापन

इसी तरह निगम की टीम ने आजाद नगर की गली नंबर नौ स्थित धर्मार्थ अस्पताल को सील कर दिया। इस पर 49597 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। यह प्रॉपर्टी टैक्स ब्याज माफी की छूट के साथ है। ब्याज समेत तीनों प्रॉपर्टी मालिकों पर लगभग 10 लाख टैक्स बनता है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि प्रॉपर्टी धारक सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स व किराया जमा करवाएं। प्रॉपर्टी धारक टैक्स जमा करवाने के बाद अपनी प्रॉपर्टी पर लगी सील खुलवा सकते हैं। निगम की अनुमति बिना सील खोलने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में सीएसआई अनिल नैन, सहायक हरीश शर्मा, सहायक रघुबीर, विक्की, गौरव, वरुण, अनिल, शिवम, रजत, निखिल व होमगार्ड के जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 24 प्रॉपर्टी की जा चुकी हैं सील
बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों पर निगम की ओर से 30 मार्च से सीलिंग कार्रवाई शुरू की जा रही है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने पर अब तक निगम ने 24 प्रॉपर्टी सील की हैं। इनमें से 13 प्रॉपर्टी धारक अपना टैक्स जमा करवा चुके हैं। जिनकी सील खोल दी गई है। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों पर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा न कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया के नेतृत्व की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed