फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Charge sheet will be filed soon in rape and murder of a girl

Yamuna Nagar News: बच्ची से दुष्कर्म और हत्या में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

Fri, 27 Sep 2024 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Sep 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet will be filed soon in rape and murder of a girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। थाना बूड़िया क्षेत्र में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल की जाएगी। केस की जांच कर रही महिला थाना प्रभारी न बताया कि चार्जशीट तैयार की जा रही है।
बीती 18 सितंबर को सात साल की बच्ची को अगवा कर आरोपी नरेश ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी। अलग दिन गांव के पास स्थित जंगल से बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस केस की जांच महिला थाना प्रभारी मीना को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि इस केस की जांच करीब-करीब पूरी हो चुकी है। चार्जशीट तैयार की जा रही है। इसी सप्ताह चार्जशीट को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद अदालत में भी केस की सशक्त पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों के रास्तों पर बढ़ाई जाएगी गश्त
यमुनानगर में दो बच्चियों की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी अब एक्शन मोड में आ गई है। खासतौर पर बच्चियों के साथ होने वाले अपराध पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्कूलों के रास्ते में गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। यमुनानगर में बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में बाद कई संगठनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना है कि महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए थे। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को महिलाओं से संबंधित अपराध को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। खास तौर पर स्कूलों की छुट्टी के समय आस-पास पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जिससे छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

महिला अपराध पर होगी त्वरित कार्रवाई : एसपी

एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि महिला अपराध पर त्वरित कार्रवाई को लेकर एसपी गंगाराम पूनिया ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शहर के साथ साथ गांव में भी सख्ती बढ़ाई जाए। मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही जो भी केस दर्ज होते हैं, उनकी जांच कर तुरंत ही चार्जशीट अदालत में दाखिल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed