फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Charas recovered with clothes brought to brother in jail

जेल में भाई को कपड़ों संग पहुंचाई चरस बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Charas recovered with clothes brought to brother in jail
जेल में बंद भाइयों को मिलने के दौरान कपड़ों से भरे बैग में उनके भाई नशीले पदार्थ देकर गए। जब जेल वार्डर ने बैगों की जांच की तो उनकी सिलाई में छिपाई हुई 5.74 ग्राम चरस बरामद हुई। जेल प्रशासन ने इसकी शिकायत शहर जगाधरी पुलिस को दी। पुलिस ने जेल में बंद दोनों बंदियों व उनके दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला जेल में कृष्णा कॉलोनी निवासी पीयूष यादव व शांति कॉलोनी निवासी मोनू यादव आपराधिक मामले में बंद है। जेल वार्डर भूप सिंह ने शनिवार को पीयूष का भाई बसंत व मोनू यादव का भाई सोनू उन्हें कपड़े देने के लिए जेल आए थे। दोनों युवकों ने अपने भाइयों से मुलाकात की और कपड़ों से भरे बैग दे दिए। कपड़ों से भरे बैग देकर दोनों युवक चले गए। जेल वार्डर भूप सिंह ने जब बसंत के बैग की तलाशी ली तो उसमें से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इसी तरह पीयूष का दिए गए बैग की जांच करने पर उसमें से भी नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों बंदियों और सामान देकर गए उनके भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने बैग की सिलाई में यह नशीला पदार्थ छिपाया हुआ था। जांच में करने पर यह चरस निकली। उसका वजन 5.74 ग्राम हुआ। पुलिस ने इसे बरामद कर शहर जगाधरी पुलिस को सूचित किया। पुलिस जेल पहुंची और मामले की जांच की। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed