फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chants of Maa Durga reverberated during the Mahaarati

Yamuna Nagar News: महाआरती में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे

Mon, 03 Jun 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Chants of Maa Durga reverberated during the Mahaarati
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। भगवती मानव कल्याण संगठन व पचंज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से माह के पहले रविवार को मां दुर्गा की महाआरती अनुष्ठान किया गया। कार्यक्रम भाटली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में करवाया गया। इस दौरान सबसे पहले सर्वप्रथम मां व गुरुदेव के जयकारे लगाए गए। जयकारा क्रम काजल, शिवानी ने करवाया, फिर तीन तीन बार शंखनाद किया गया।
समापन पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप कलेसर ने कहा कि मां भगवती आदिशक्ति जगज्जननी दुर्गा हैं। सभी देवी देवताओं द्वारा पूजित प्रकृति की मूलसत्ता हैं, जो जन-जन की मूल इष्ट हैं। जिनकी पूजा आरती करने से 33 करोड़ देवी देवताओं की पूजा एक साथ हो जाती है। इसी प्रकार गुरुवार व्रत करने से सभी व्रतों का फल मिलता है। भगवती मानव कल्याण संगठन प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि सभी लोग धर्मवान व कर्मवान बनें, जिससे जीवन संवरता चला जाएगा।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि नशा, मांस मुक्त होकर चरित्रवान जीवन अपनाओं। जिलाध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने व्यवस्था संभाली। इस दौरान रण सिंह, जोगिंद्र कांबोज, राजेंद्र भटली, डाॅ. नितेश चोपड़ा, जोहरी लाल, बीरबल बरेहडी, मुकेश कुमार, सुभाष सैनी, दीवान चंद, राय सिंह, यशपाल गुगलो, बलवंत, सतीश चमरौडी, राजेश बुबका, श्याम लाल शर्मा, हरपाल राठी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed