फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chandigarh's Ration Roy named Player of the Series

Yamuna Nagar News: चंडीगढ़ के राशित रॉय बने प्लेयर ऑफ द सीरिज

Tue, 09 Jun 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh's Ration Roy named Player of the Series
टूर्नामेंट में ट्रॉफी ​जीतने के बाद खुशी मनाते विजेता ​खिलाड़ी व उप​स्थित समिति सदस्य। आयोजक - फोटो : मनीष शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सेंट थॉमस स्कूल में चल रहे पांच दिवसीय समर क्रिकेट टूर्नामेंट के रविवार को समापन के बाद सोमवार को पुरस्कार वितरित किए गए। इस टूर्नामेंट फाल्कन टीम विजेता बनी। फाल्कन टीम के चंडीगढ़ स्थित राजकीय विद्यालय के राशित रॉय प्लेयर ऑफ द सीरिज बने।
इस टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों की 11 टीमों ने भाग लिया। टी-20 तर्ज पर हुए इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण सहित अन्य का बेहतरीन खेल देखने को मिला। वहीं, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरिज के खिताब भी फाल्कन के खिलाड़ियों को मिले। तीन अन्य खिलाड़ियों को उनकी श्रेणी में श्रेष्ठ का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

उपविजेता डेंजर डेविल्स और तृतीय विजेता टाइटंस टीम को ट्रॉफी दी गई। इस दौरान राशित को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरिज चुना गया। राशित ने टूर्नामेंट सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने एक मैच में 83, दूसरे में 52 और फिर 74 रन बनाए। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर फाल्कन ने यह टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाल्कन टीम के सार्थक शर्मा को प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया। इसके अलावा डेंजर डेविल्स टीम के संभव कांबोज को श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। वहीं, टाइटंस टीम के नमन जैन को बेहतरीन गेंदबाज का खिताब दिया गया। इसके अलावा एसटीएस चैलेंजर्स के श्रेष्ठ को बेहतरीन विकेट कीपर चुना गया। सभी विजेताओं को पदक व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि सेंट थॉमस स्कूल की प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने कहा कि खेल हमारे शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। इसके सभी विद्यार्थियों को किसी न किसी खेल में जरूर भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक व प्रेरित करने के उद्देश्य से दो वर्ष पहले यह टूर्नामेंट शुरू किया गया था, जो हर वर्ष बढ़ रहा है। समापन समारोह में खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed