{"_id":"683ca158eab6adce83064746","slug":"chances-of-rain-today-and-tomorrow-relief-will-come-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-138680-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आज और कल बारिश के आसार, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आज और कल बारिश के आसार, मिलेगी राहत
Mon, 02 Jun 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। उमस व गर्मी ने रविवार को दिनभर लोगों को बेहाल करके रखा। गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय उमस बहुत ज्यादा थी। इसलिए चिपचिपी गर्मी ने लोगों को घरों में ही दुबकने को मजबूर कर दिया। वहीं शाम के समय बादल उमड़ आने से लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।
बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। साथ ही तापमान में भी कमी आएगी। दिन में भले ही गर्मी ज्यादा है, लेकिन रात के समय मौसम ठंडा है। जिससे लोगों को पंखे व कूलर की हवा में गुलाबी मौसम का एहसास हो रहा है। दिन में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। इनसे थोड़ी देर तो राहत मिलती है।
थोड़ी देर के बाद फिर वही हाल हो जाता है। चिकित्सक ऐसे मौसम में लोगों को स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। ऐसे मौसम में जुकाम, बुखार, पेट में इंफेक्शन, दस्त व उल्टी लगने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए एक-दो बार दवा लेने से भी यदि आराम न लग रहा हो तो तुरंत अच्छे चिकित्सक से उपचार कराएं।