फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chances of rain due to changing weather

Yamuna Nagar News: मौसम परिवर्तनशील होने से बारिश के आसार

Mon, 17 Feb 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain due to changing weather
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पिछले दो दिन से जिले का मौसम परिवर्तनशील हो रहा है। ऐसे में कभी धूप तो कभी आसमान में हलके बादल छा रहे हैं। रविवार को भी सुबह के समय एकदम मौसम रहा तो दोपहर को हलके बादल छा गए।
ऐसे में मौसम में ठंडक बनी रही। उधर, मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह बारिश की संभावना है। सोमवार से बुधवार तक हलके बादल छाए रहेंगे, किंतु वीरवार को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं रविवार को जिले का अधिकतम 24 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कृषि विभाग के उप निदेशक आदित्य डबास का कहना है मौजूद समय में जो मौसम बन रहा है यह गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसानदायक है। मार्च के माह में इस प्रकार का मौसम बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी फरवरी माह में ठंडक रहनी चाहिए, अगर अभी से ही गर्मी पड़ गई तो गेहूं की फसल काफी प्रभावित होगी। 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल खड़ी है। फसल में मौसम के अनुकूल होने पर ग्रोथ नहीं हो पाई। उधर, स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह का कहना है अभी मौसम में सुबह-शाम की ठंडक बनी हुई है, लेकिन दिन में गर्मी पड़ने के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों को पहनना छोड़ दिया है।
जोकि स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इस प्रकार के मौसम में बीमारियां स्वास्थ्य पर भारी पड़ती है। ऐसे में लोगों को अभी एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed