फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Challans issued to six establishments, including a dairy and a liquor shop

Yamuna Nagar News: डेयरी और शराब ठेके समेत छह के चालान

Fri, 08 May 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Challans issued to six establishments, including a dairy and a liquor shop
अतिक्रमण करने वाले दुकानदार का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नगर निगम ने स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ वीरवार को सख्त कार्रवाई करते हुए पशु डेयरी, शराब ठेके समेत छह दुकानदारों के चालान किए। यह कार्रवाई खुले में गंदगी फैलाने, अतिक्रमण करने और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर की गई।



नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी और गुलाब नगर क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम में सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, पंकज, सुरेंद्र कुमार, मोनी कुमार और होमगार्ड के जवान शामिल रहे। सबसे पहले टीम श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी पहुंची, जहां एक पशु डेयरी संचालक द्वारा सड़क और गली में गोबर डालकर गंदगी फैलाई जा रही थी।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने मौके पर ही डेयरी संचालक का चालान किया। इसके बाद टीम पाबनी रोड स्थित गुलाब नगर पहुंची, जहां शराब ठेके के बाहर गंदगी मिलने पर ठेके के कारिंदे का चालान किया गया और तत्काल सफाई कराई गई। गुलाब नगर चौक पर प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वहीं पार्क रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान दो दुकानदारों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य दुकानदार का सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने पर चालान काटा गया। सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने लोगों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। साथ ही कपड़े और जूट के थैलों का उपयोग करें। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed